पटना। 06,11,2021, शनिवार जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वधान में संचालित सहायतार्थ कार्यक्रम “रोटी बैंक पटना,” सक्रिय सदस्यों द्वारा बापू सभागार ज्ञान भवन से लेकर गांधी मैदान के गोलार्ध कई गेटों को घूमते हुए युवा साथियों ने असहाय, रोड पर जीवन यापन कर रहे, जरूरतमंद लोगों को, रिक्शा चालक, ठेला चालक, मजदूरो को,लगभग सैकड़ों से ज्यादा लोगों को भोजन कराने का कार्य किया,कार्यक्रम के संचालक, युवा समाजसेवी योगीराज आर्यन गिरि के अनुपस्थिति में भी सक्रिय सदस्यों ने सेवा के कार्य किया,। वही कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कमांडेड अभिषेक वर्मा ने कहा रोटी बैंक की सेवा हर स्थिति में निरंतर जारी रहेगा। ।जिससे जरूरतमंदों की हर जगह पर भोजन पाना आसान न हो जाए।तब तक। साथ ही साथ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुनील यादव ने कहा धन्यवाद ज्ञापन करते हैं सक्रिय सदस्यों का जिन्होंने अपना श्रम में सेवा के लिए समर्पित करते हैं। इस मौके पर रोटी बैंक के सक्रिय सदस्य, अभिषेक कुमार, चंदन सिंह, राहुल कुमार गिरि, दीनबंधु यादव, जितेंद्र कुमार एवं कई युवा साथी मौजूद थे।