छपरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के गौरा ओपी क्षेत्र का मोथाहा गांव निवासी एक किसान हरेराम तिवारी की संदेहास्पद मौत हो गई।मृतक मोथाहा गांव के सीताराम तिवारी का 50 वर्षीय पुत्र हरेराम तिवारी बताया जा रहा है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरेराम तिवारी को शनिवार की देर शाम घर से एक किलोमीटर दूर गांव में स्थित राजेश्वर बाबा के मठिया के पीछे अचेतावस्था में गिरे हुए थे।इसकी खबर फैलते ही गांव वालों ने आननफानन में उठाया तबतक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। लोगों ने गहनता से मृत्यु का कारण जानना चाहा तो दिखा की उनके गर्दन पर जला का निशान लगा है। जिससें लोगों में चर्चा होने लगी की वहीं बगल से एक आवारा पशुओं से बचाव के लिए खेत में बिजली की तार से घेराबंदी की गई है, तो लोगों को अंदेशा जताया कि इनके गर्दन पर जो जला हुआ है, वो कही बिजली के तार से तो नहीं जले का निशान बना हुआ है।सूचना पाकर पर गौरा ओपी इंचार्च नित्यानंद सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात को ही पोस्टमार्टम में छपरा भेज दिया।इस संबंध में पूछे जाने पर ओपी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के गर्दन पर जला का निशान दिख रहा था, वैसे मामले में मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।अभी तक परिजनों ने मामलें को लेकर लिखित शिकायत नहीं दी है।परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद कानून संवत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

आगामी 12 दिसंबर को थी पुत्री की शादी :

मृतक हरेराम तिवारी की दूसरी पुत्री की शादी आगामी 12दिसंबर को होने वाली थी।तबतक अनहोनी ने कुछ और ही कर दिया। जिससें घर में चल रही खुशियां पलभर में मिट्टी में दफन हो गई।जैसे ही मृतक के घर में घटना की जानकारी मिली कि सब दौड़े-दौड़े घटना स्थल पर पहुंचा दे ईश्वर की लीला को देख कोहराम मच गया। गांव वालो की भी आंखे नम हो गई।मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटे थे।इनको चार संतानों में एक पुत्र एव तीन पुत्रियां है।जिसमे एक पुत्र और एक पुत्री की शादी पूर्व में कर चूके थे और आगामी 12 दिसंबर को बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। तबतक ईश्वर ने बेटी की बिदाई से पूर्व ही पिता की अर्थी निकलवाने की तैयारी कर दी।