अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुआरी गांव में एक वृद्ध की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुआरी गांव निवासी 62 वर्षीय जयलाल राय अहले सुबह घर से बाहर शौच कर सारण तटबंध ,कुआरी के नीचे बगल के गढ्ढे में जमे बरसात के पानी मे पानी छु रहा था तभी उसका पैर फिसल गई और वह पानी से भरे गढ्ढे में चला गया. जिससे उसमे डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया।इधर मृतक के परिजनों में मौत के बाद मातम है. अंचलाधिकारी मृतुन्जय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच हेतु अंचल कर्मी को भेजा गया है.