छपरा। जिला पंचायत कार्यालय के अंतर्गत सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यपालक सहायकों का मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण इसबार की दीपावली फिकी पड़ेगी। मानदेय भुगतान के लिए कार्यपालक सहायकों ने कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। फिर भी उन्हें बकाया मानदेय एरियर का भुगतान नहीं किया गया। कार्यालय सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के कारण मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। परंतु अभी तक बकाये मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कार्यपालक सहायकों में आक्रोश व्याप्त है। एक कार्यपालक सहायक नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि अप्रैल 2020 से अभी तक का मानदेय बकाया है और वर्ष 2019 से अभी तक का एरियर भुगतान नहीं किया गया है। जिससे आर्थिक तंगी से जुझना पर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय जाने-आने के लिए भी पैसे नहीं हैं। घर-परिवार के स्वजनो द्वारा भी रूपये को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा है। बच्चों के ट्यूशन फी, राशन दुकान एवं दवा दुकान पर हजारों रूपये बाकी है। अब दुकानदार भी जरूरत का समान बकाया देने से रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत व प्रखंड कार्यालय के कर्मियों व पदाधिकारियों द्वारा कार्य का निबटारा करने के लिए दबाव बनाते हैं और जब बकाये मानदेय और एरियर भुगतान के लिए कहा जाता है तो चुपी साध लेते हैं। अगर बकाया मानदेय और एरियर की राशि भुगतान नहीं किया गया है तथा कार्यपालक सहायक के साथ कोई अप्रिय घटना होती हैं तो उसका जिम्मेदार पंचायत राज विभाग के पदाधिकारी व कर्मी होंगे। इसको लेकर कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष निलेश कुमार ने कहा है कि जिले के कार्यपालक सहायकों को स्थाई कर्मियों द्वारा द्वेषपूर्ण निगाह से देखा जाता है। कार्यालय के स्थाई कर्मी कार्यपालक सहायक का बकाया मानदेय एवं एरियर भुगतान करने में अनावश्यक विलंब करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तरीय कार्यपालक सहायक का मानदेय भुगतान के लिए करीब 2 माह पहले ही आवंटन विभाग ने पंचायत कार्यालय को भेजा है। फिर भी अभी तक कार्यपालक सहायकों का मानदेय भुगतान नहीं किया जाना भेदभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अगर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो बाध्य होकर आंदोलनात्मक रूख अख्तियार किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जवाबदेही पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की होगी।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
- सारण: ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एएनएम और आशा कार्यकर्ता
- सोनपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
- असाधारण है KISS विश्वविद्यालय, इसमें सभी तीर्थस्थलों की पवित्रता समाहित है: साध्वी ऋतम्भरा
- मकेर और परसा प्रखण्ड में भारत स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण शिविरों का भव्य शुभारंभ
- छपरा का बढ़ा मान: राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक
- हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 10वीं के छात्र की मौत, ब्लूटूथ ईयरफोन लगाने के दौरान हुई दुर्घटना
- मढ़ौरा में विकास मेला व प्रदर्शनी: रशियन जलपरी और भूत बंगला शो बना मुख्य आकर्षण, 28 सितंबर तक चलेगा आयोजन
- मढ़ौरा में जप्त भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक को किया गया सुरक्षित विनष्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
- सारण: भव्य स्तर पर होगी जिला स्तरीय उर्दू भाषण प्रतियोगिता, जल्द होगा ‘जिला उर्दूनामा’ का लोकार्पण
- सोनपुर : जैतिया फीडर से रात 9 से सुबह 5 बजे तक मिलेगी बिजली, रात्रि में नाव चलाने पर रहेगा प्रतिबंध
- सोनपुर में बाढ़ का कहर: अधिकारियों ने पीड़ितों के साथ खाया निःशुल्क भोजन, राहत कार्य जारी
Recent Comments