
टाइगर दोस्ताना मैच का हुआ रंगारंग आयोजन,
खो-खो में बिझरौली टीम बना चैंपियन
जंदाहा(वैशाली)। प्रखंड के बिझरौली उच्च विद्यालय परिसर मैदान में धावक मोहम्मद परवेज आलम उर्फ टाइगर के सौजन्य से हजरत मोहम्मद साहब के पैगंबर के जन्मदिन के जश्न पर टाइगर दोस्ताना मैच का रंगारंग आयोजन हुआ. सुबह 9:00 बजे हुआ रंगारंग उद्घाटन. नवनिर्वाचित जिलापरिषद सदस्य रीनारागनी, थाना प्रभारी तिसीऔता, मुखिया कंचन कुमारी, सरपंच साजिदा खातून, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज पटेल के द्वारा सुबह करीब 9:00 बजे हुआ रंगारंग उद्घाटन. सबसे पहले पेड़ लगाकर एवं गुब्बारे छोड़कर टाइगर दोस्ताना मैच का का शुभउद्घाटन किया गया. इसके बाद सभी अतिथियों को पुष्प-गमछा एवं शोल से सम्मानित किया गया. इसके बाद खो-खो और कबड्डी मैच बिझरौली बनाम लोमा के बीच हुआ. खो खो में बालिका बिझरौली टीम ने शानदार प्रदर्शन किया एवं 5 अंक से लोमा टीम से विजय प्राप्त किया. बिझरौली टीम के कप्तान शालिनी कुमारी, संस्कृति, शीशम, साजन, आकृति प्रीति ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और सभी का दिल जीत लिया. बालक कबड्डी में भी लोमा टीम ने कमाल किया और 17 अंक से बिझरौली टीम से मैच जीत लिया. टाइगर ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार-जीत होता ही है हमें संघर्ष करना चाहिए. अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को कप देकर सम्मानित किया. एवं भाईचारे का संदेश भी दिया गया. इस मौके पर क्षेत्र संख्या 29 से नवनिर्वाचित जिला परिषद रीना रागिनी, थाना प्रभारी तीसीऔता बिझरैली पंचायत के मुखिया राजा राममोहन, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सेल जदयू वसीम राजा प्रखंड अध्यक्ष मनोज पटेल, शाहबाज खान, रणजीतराम चंदन चौधरी, अमित कुमार सिंह सुरेश सर, विशेश्वर कुशवाहा, मुकुंद कुमार बिहारी, इमरा केशव, मुना अन्य गणमान्य मौजूद थे.




Recent Comments