
शोकाकुल परिजनों से मिले बनियापुर विधायक, जताया संवेदना
मशरक (सारण)मशरक प्रखंड के कर्ण कुदरिया चंवर में डुबने से मरे दो मासूमों के शोकाकुल परिजनों से बृहस्पतिवार को बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह मिले विधायक श्री सिंह ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को अपने निजी कोष से 10 – 10 हजार रुपये दिए और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।स्थानीय लोगों द्वारा पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति से अवगत कराते हुए 5 – 5 लाख रुपए मुआवजा दिलवाने की मांग की गयी।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बिक्की और दिनेश दोनों मजदूर परिवार के बच्चे पढाई के साथ साथ मजदूरी कर अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते थे। दोनों होनहार बच्चे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है पीड़ित परिजनों को संतावना देने वालों में जेके सिंह, प्रचार्य नन्दकिशोर सिंह,रामबाबू सिंह, यज्ञनारायण मिश्र, बबन सिंह सहित अन्य थे




Recent Comments