
सारण/दिघवारा। प्रीमियर लीग का फाईनल मैच शुक्रवार की रात्रि में इसुआपुर बनाम मानुपुर के बीच खेला गया। जिसका विधिवत उद्धघाटन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, एवं पूर्व राज्यपरिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, एवं रामजंगल सिंह कॉलेज के सचिव अशोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
दिघवारा के इतिहास में पहली बार आयोजित डे- नाईट मैच का टॉस जीतकर मानुपुर के कप्तान प्रेम कुमार ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। और पहली पारी के निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में उतरी इसुआपुर की टीम 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। जिसमे टीम के खिलाड़ी शुभम गिल ने 57 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।जिसके बाद स्थानीय प्रसिद्ध चिकित्सक पंकज कुमार सिंह ने विजेता टीम मानुपुर के खिलाड़ियों को कप व भारी भरकम राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। वहीं उपविजेता टीम के कप्तान मो० जफ़र को प्रसिद्ध शिक्षक राजीव शरण ने कप देकर सम्मानित करने कार्य किया। वहीं मैन ऑफ द मैच को अमित प्रजापति द्वारा मोबाईल फोन तथा मैन ऑफ द सीरीज विजेता टीम के छोटू को डबल डोर फ़्रिज, राहुल आर्या द्वारा प्रदान किया गया। वहीं मैच के अम्पायर दिवाकर सिंह, व तरुण सिंह एवं रकोरर अंकित, व वसीम, तथा कॉमन्ट्रेटर तुसार सिंह, रणधीर प्रकास को प्रसिद्ध चिकित्सक पंकज सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।जबकि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन रामजंगल सिंह कॉलेज के प्राचार्य कन्हैया सिंह, ने किया। व कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्टूडेंट्स क्रिकेट क्लब दिघवारा के पूर्व खिलाड़ी अनिल पांडेय, राजेश कुशवाहा, राजीव शरण आदि थे ।दीपक कुमार सिंह, अमित कुमार, गोलू बाबा, युगल किशोर, तनुज सौरभ, अजित पासवान, संगम दुबे आदि ने भी अपना अहम योगदान दिया।
खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार है प्रतिबद्ध- मंत्री
दिघवारा प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में शुक्रवार को पहुचे बिहार सरकार के राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर आयोजकों ने अपना सामाजिक दायित्व पूरा किया है। क्रिकेट के साथ साथ कबड्डी, खो-खो, हॉकी व, बैडमिंटन, जैसे खेलो को भी बढ़ावा देना चाहिए ताकि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी किसी भी खेल में पीछे ना रहे। बिहार सरकार भी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है।




Recent Comments