
दैनिक खोज खबर.मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड के विक्रमपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर सामाज में विपन्न और कमजोर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बिक्रमपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह और उनके पुत्र निरज कुमार सिंह द्वारा एसएच-73 पर स्थित पितामह कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गरीब लोगों के बीच सैंकड़ो कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई मढ़ौरा एसडीएम डा. प्रेरणा सिंह ने कहा की समाज के लोगों के द्वारा इस तरह का किया गया कार्य सराहनीय है। सरकार के स्तर पर भी इस तरह का कार्य सम्पन्न किया जाता है और कमजोर लोगों को राहत उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है। लेकिन इस तरह की मदद की जरूरत बड़े स्तर होती है। इस तरह के कार्यों में समाज के सक्षम लोग आगे आते है तो अधिकतम उद्देश्य को प्राप्त करना संभव हो जाता है। कार्यक्रम के दौरान आयोजक निरज कुमार सिंह ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से में सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी शामिल होता है। इसी उद्देश्य को लेकर उनके द्वारा यह प्रयास किया गया है। निरज कुमार सिंह ने कहा कि वे आगे भी सामजिक दायित्व के निर्वहन का कार्य करते रहेगे। इस दौरान जगन्नाथ राय, बच्चा सिंह, अरविन्द राय सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments