
लियो क्लब के सदस्य ने किया रक्तदान, दुर्घटना मेंं घायल को मिली जीवनदान
छपरा : अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल की युवा इकाई लियो क्लब छपरा के एक सदस्य नें दुर्घटना मेंं घायल को रक्तदान कर जीवन बचाने मेंं मदद की। मंगलवार को शहर के गुदड़ी बाजार निवासी श्याम बाबू साह दुर्घटना मेंं घायल हो गये थे। जिनका इलाज निजी अस्पताल मे भर्ती कर चल रहा था। जहां पर रोगी को रक्त की आवश्यकता थी। परिजनो ने लियो क्लब के उपाध्यक्ष लियो अमरनाथ से सम्पर्क किया। वहीं लियो सदस्य अमर नाथ नें सक्रियता दिखाते हुए ने रक्तदान देने का तुरंत फैसला लिया और मरीज़ की जान बच पायी और परिजन को आश्वस्त किया की फिर जरूरत होने पर रक्त की पूर्ति की जायगी ।
रक्तदान देते हुए परिजन भावुक हो गये और लियो क्लब के इस पुनीत कार्य के लिये साधुवाद दिया औरउपाध्यक्ष ने बताया की इस तरह के समाजिक कार्य हेतु लियो क्लब हमेशा मदद करेगा ।
इस घड़ी मे संयुक्त सचिव लियो अली अहमद , कोषाध्यक्ष लियो रोहित प्रधान ,लियो संदीप इत्यादि सद्स्यगण मौजूद थे ।उक्त जानकारी संयुक्त सचिव अली अहमद ने दी ।




Recent Comments