बेतिया – गौनाहा:– *कार्यकर्ता के निधन पर प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओ ने किया शोक व्यक्त*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड इकाई जनता दल यू द्वारा स्व रामानंद कुशवाहा के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया । जिसमें जदयू नेताओं द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया । जदयू जल श्रमिक प्रकोष्ठ के सूरज साहनी ने बताया कि स्वर्गीय कुशवाहा जयप्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिए थे । और समाजवादी विचारधारा की लड़ाई में अपना पूरा जीवन व्यतीत किए । वही जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सुत्री के अध्यक्ष विक्रमा चौधरी ने बताया कि स्वर्गीय कुशवाहा गरीबों की लड़ाई के जैसे साथियों के साथ मिलकर गरीबों को पर्चे वाली भूमि को कब्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाया शोकसभा में कार्यकर्ता भागीरथी राम, राजेंद्र बैठा, दिलीप कुमार वर्मा, संजय गुप्ता, दिनेश्वर यादव, भिखारी मांझी, अशोक महतो, उदयभान गुप्ता, राजपुरी, प्रेमशीला गुप्ता आदि उपस्थित रहें ।




Recent Comments