मढ़ौरा के नौतन में नये पंचायत सरकार भवन का हुआ भूमिपूजन एक करोड़ 15 लाख की लागत से बनेगा भवन
मढ़ौरा , सारण। प्रखंड के नौतन पंचायत में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास भूमि पूजन कर किया गया । इस अवसर पर बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, जेई शिखा शबनम, सुरेश प्रसाद सिंह सहीत थोड़े संख्या में ग्रामिण मौजूद थे । पंचायत ले मुखियां कुमार सुमित रंजन से बताया कि पंचायत सरकार भवन के निर्माता के बाद पंचायत के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी । अभी छोटे छोटे काम के लिये भी गांव के लोगों को सात आठ किलोमीटर दूर प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता है । पंचायत सरकार भवन के बन जाने पर प्राय सभी सुविधा पंचायत में ही मिलनी शुरु हो जायेगी । इससे ग्रामीणों को दूर नही जाना पड़ेगा वही इससे उनके समय की भी वचत होगी । मुखियां ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी की भवन तय समय अवधि के पहले ही बन जाये ताकी पंचायत के लोगों को जल्दी सुविधा मिलने लगे। इसके पुर्व मुखियां ने उपस्थित ग्रामिणों के बीच मास्क का वितरण किया और उन्हे सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह भी किया।
मुखियां कुमार सुमित रंजन सिंह
एक करोड़ 15 लाख की लागत से बनेगा भवन पंचायत सरकार भवन का निर्माण एक करोड़ 15 लाख की लागत से किया जायेगा । इसके निर्माण की अधिकतम अवधि 12 माह तय की गयी है । जेई शिखा शबनम ने बताया कि पंचायत सरकार भवन में समान्य प्रशासन भवन, मिटिंग हाल के साथ मुखिया, उपमुखिया, सरपंच, उपसरपंच, आरटीपीएस , ग्राम कचहरी का अलग अलग कक्ष होगा । आधुनिक सुविधा से युक्तवभवन में बिजली सौचालय की व्यावस्था होगी । मौके पर उपस्थित बीडीओ मानोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजना है कि लोगों को उनके पंचायत में ही सरकारी सुविधा उपलब्ध कराया जाये । इसके तहत नौतन में पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है । उनका प्रयास रहेगा कि भवन गुणवता के साथ जल्दी बन कर तैयार हो और लोगों को सभी सरकारी सुविधा उनके पंचायत में ही मिलने लगे ।