लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरुक

शौचालय निर्माण के लिए लोगों को किया गया जागरुक-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत के मानुपुर जहाँगीर गाँव मे ग्रामीणों को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए जागरुक किया गया ।

इस अवसर पर ग्रामीणों को अपने संबोधन मे सदर बीडीओ रमन सिन्हा ने बताया कि सरकार लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत दो गड्ढे वाले शौचालय का निर्माण करवा रही है ताकी लोग खुले मे शौच से मुक्त हो सके और रोग मुक्त हो सके ।
इस अवसर पर अपने संबोधन मे महिला प्रसार पदाधिकारी मीरा शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को शौचालय के उपयोग के प्रति जागरुक किया एवं लोगो को शौचालय निर्माण कराने के लिए जागरुक किया ।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपए प्रोत्साहन के रुप मे दे रही है ।
सरकार पुरे बिहार को खुले मे शौच मुक्त करने के लिए कृतसंकल्पित है ।
इस अवसर पर स्वचछाग्रही राजीव कुमार , पंचायत समिति सदस्य रंधीर कुमार सिंह , बब्लु सिंह , ललितेश्वर प्रसाद ,देवनाथ चौधरी , वार्ड सदस्य ब्यास राम , राकेश कुमार सहित सैकरों ग्रामीण उपस्थित थे ।