शिविर लगा कई मामलों की हुई सुनवाई
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान : जिले के विभिन्न थाना परिसर में शनिवार को शिविर लगाकर भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों का निपटारा किया गया।
शिविर में सीओ युगेश दास एवं एसआइ केके सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में तीन पुराने मामले का निपटारा किया गया। इस अवसर पर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक बलिराम चौबे आदि उपस्थित थे। रघुनाथपुर थाना परिसर में सीओ देवनारायण झा एवं
अनि सअनि धनेजर यादव ने संयुक्त रूप से भूमि विवाद से संबंधित तीन मामलों का निष्पादन किया गया।