देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार,जेल
नगरा (सारण): खैरा थाना क्षेत्र के गुरुवार को खैरा थाना पुलिस ने देर शाम को छापेमारी कर एक धंधेबाज सहित 30 लीटर शराब एवं शराब बनाने वाला उपकरण को बरामद किया.खैरा थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी की शराब का कारोबार किया जा रहा है जिसके आधार पर छापेमारी किया गया.छापेमारी में शराव बनाने वाला उपकार एक गैस चूल्हा सहित अन्य उपकाण शामिल है तथा वहां कुछ समान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.गिरफ्तारी के बाद उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.उक्त ब्यक्ति खैरा थाना क्षेत्र के हल्दी गांव के स्व- भगेरन महतो का पुत्र परमात्मा महतो बताया जाता है.वहीँ तीन व्यक्ति को शराब पीने के शक में थाना लाया गया था जिसको जाँच के बाद छोर दिया गया है.