सारण :मढौरा में लॉटरी के अड्डा पर फिर पुलिस रेड , दो गिरफ्तार
मढौरा (सारण )
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर मुख्यालय में चल रहे जुआ और लॉटरी के दुसरे ठिकाने कठहि पुल के समीप पर पुलिस की फिर रेड में दो लोग लोग गिरफ्तार हो गये ।गुरुवार को नये इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष बालेश्वर राय के निर्देश पर सीनियर एस आइ राम प्रवेश उराव के नेतृत्व में हुये छापेमारी में मौके से दो लॉटरी और जुआ के धंधे में लिप्त लोग को पुलिस को गिरफ्तारी करनें में सफलता मिली ।पुलिस ने मौके लॉटरी के नम्बर व पुर्जी सहित नगदी चौबीस सौ बावन रुपयें भी बरामद किये ।एस आइ राम प्रवेश उराव ने बाताया की पकड़े गये धंधेबाज में असगर अली और राणा प्रताप राम शामिल है । उन्होंनें बताया की अभी सुबह था ये लोग धंधा शुरू करनें वाले ही थे। आपको बता दे की पिछले रविवार को ही पुलिस ने छपामेरी कर सब्जी बाजार के पास के मुहल्ले में जुआ और लॉटरी के धंधे में लिप्त नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।फिर पुलिस की दुसरी कारवाई से क्षेत्र में अपने अवैध धंधे चला रहे रैकेट में हड़कम्प है ।




Recent Comments