दुर्गा पुजा को लेकर मांझी थाना परिषर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

माँझी(सारण)। दुर्गा पुजा को लेकर मांझी थाना परिषर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दुर्गा पूजा आपसी सौहार्द एवं भाई चारा का त्योहार है। इस मे समिति वालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। कलस स्थापना से विसर्जन तक एवं रूट कि देनी होगी जानकारी। किसी भी अफवाह से बचने की की गई अपील।पुलिस की रहेगी पैनी नजर। बैठक में पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव अख्तर अली मनोज प्रसाद अरविंद सिंह रंजन शर्मा तथा हसनुद्दीन खां सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद आदि मौजूद थे।