शहाबुद्दीन के दो सेशन मामलों की हुई सुनवाई
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शनिवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े दो सेशन मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह की अदालत में मुन्ना चौधरी अपहरण कांड मामले तथा भाजपा कार्यकर्ता योगेंद्र पांडेय हत्या के मामले में सुनवाई की गई। मुन्ना चौधरी अपहरण का मामला उच्च न्यायालय में सुनवाई हेतु लंबित है इसलिए मामले में आंशिक सुनवाई की गई, जबकि योगेंद्र पांडेय हत्या मामले में योगेंद्र पांडेय के भाई राधेश्याम पांडेय गवाही के लिए प्रस्तुत हुए। पूर्व में उनका मुख्य परीक्षण समाप्त होने के पश्चात बचाव पक्ष की ओर से किया जा चुका है। शेष जिरह के लिए अदालत ने शनिवार की तिथि निर्धारित की थी। किंतु मोबाइल के साथ प्रवेश पर लगी रोक के चलते बचाव पक्ष की ओर से शनिवार को भी कोई अधिवक्ता विशेष अदालत में उपस्थित नहीं हुए। पुकार लगाने के पश्चात अदालत ने योगेंद्र पांडेय हत्या मामले में गवाह राधेश्याम पांडेय को मुक्त कर दिया। अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं रामराज प्रसाद भी मौजूद थे।




Recent Comments