
पानापुर(सारण)प्रखंड के कोंध पंचायत अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों तथा रामपुररूद्र बाजार में मंगलवार को शिविर लगाकर कोविड-19 की निशुल्क जांच की गई ।इसके लिए पीएचसी पानापुर के स्वास्थ्यकर्मियों की अलग अलग टीमें बनायी गयी थी ।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जे ए गोस्वामी ने बताया कि 10 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगो के लिए जांच कराना जरूरी है ।इसके लिए प्रखंड के सभी पंचायतों के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर कोविड-19 की जांच करायी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग कोरोना जांच में शामिल हो सके ।उन्होंने शिक्षकों ,आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं जनप्रतिनिधियों से इस जांच शिविर में लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की ।




Recent Comments