Θ बेतिया – निजी भवनों में संचालित हो रहे केंद्रों पर लगे रोक :- विशाल कुमार मिश्र

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 19 जनवरी 2018 को राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी निरूपा कुमारी को जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रही अनियमितताओं के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा है.राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने बताया कि ज्ञापन में लिखा गया है कि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के आदेश को ताक पर रखते हुए जिले में कई जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सेविकाओं द्वारा अपने निजी भवनों में की जा रही है.सीडीपीओ के मिली भगत के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार के नियमों का धज्जियां उड़ाया जा रहा है.जबकि पोषाहार राशि के गबन का मामला भी पिछले दिनों सामने आया है. उन्होंने इसकी जांच कर अति शीघ्र कार्रवाई का मांग किया है.वहीं राष्ट्रीय आज़ाद मंच के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने कहा की लाखों की लागत से जिले के कई वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य कराया गया.लेकिन सेविकाओं के समय पर चयन ना होने के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है.वहीं पोषक क्षेत्र के लाभार्थी लाभ से वंचित भी हो रहे हैं उन्होंने रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र ही सेविकाओं का चयन करने का मांग किया.मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी निरूपा कुमारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही इस दिशा में ठोस पहल की जाएगी.प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रवक्ता आदित्य उत्कर्ष के साथ राजेश कुमार,अमित सिंह,अजय शाह,शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।