परवेज अख्तर/सिवान। रेलवे प्रशासन द्वारा होली को लेकर यात्रियों की मांग पर 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी होली विशेष गाड़ी का संचालन नारंगी से 19 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से बीस फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को छह फेरों के लिए किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05633 नारंगी-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी से 19 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को नारंगी से 13.20 बजे प्रस्थान कर गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई दूसरे दिन कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान से 10.25 बजे तथा देवरिया सदर छूटकर गोरखपुर 13.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 05634 गोरखपुर-नारंगी होली विशेष गाड़ी 20 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 16.55 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 18.00 बजे, सिवान से 19.10 बजे छूटकर दूसरे दिन विभिन्न स्टेशन होते हुए कामाख्या से 20.10 बजे तथा गुवाहाटी से 20.40 बजे छूटकर नारंगी 21.40 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, शयनयान श्रेणी के छह, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाया जाएगा।
___
————————————————————-




Recent Comments