☀जिले का रिकवरी रेट 93 प्रतिशत
☀घबराने की बात नहीं, पर सावधानी जरूरी:सिविल सर्जन

☀शिवहर में लगभग 2000 जांच, संक्रमण की दर आधे प्रतिशत से भी कम

शिवहर/28 सितंबर: जिले में 955 मरीज ठीक होकर अपने घरों में जा चुके हैं। 77 एक्टिव केस का इलाज कोविड-19 हॉस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने बताया रविवार को 12 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 पार कर गई है । वर्तमान में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1032 हो चुकी है। जिसमें से 955 मरीज ठीक होकर अपने घरों में जा चुके हैं।  शिवहर जिला में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस 22 अप्रैल को मिला था। जिसमें मुंबई से एक कैंसर पीड़ित के साथ तीन युवक एंबुलेंस से शिवहर पहुंचे थे।

जिले का रिकवरी रेट 93 प्रतिशत
कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग और आमजन की सामूहिक भागीदारी का परिणाम सामने आया है। जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों के बाद लोगों में नियमों का पालन को लेकर सजगता सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने बताया, जिले में कोरोना से पॉजिटिव लोग जल्दी रिकवर भी हो रहे हैं। शिवहर जिला में कोरोना रिकवरी रेट 93 प्रतिशत है। उन्होंने बताया, कोरोना संक्रमण को हराने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है। मास्क का प्रयोग आने वाले दिनों में भी करते रहना होगा। साबुन से हाथ धो रहे और सैनिटाइजर का उपयोग जरूरी है।

👉ग्रामीण इलाकों में तेजी से हुआ सुधार:

सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने बताया, लगातार किए जा रहे सर्वे में पता चला है कि गांव में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी कम हो गया है। गांव में वायरस का संक्रमण अब नाम मात्र का रह गया है। हालांकि, उन ग्रामीण इलाकों में कुछ मरीज मिल रहे जहां से लोगों का शहर आना-जाना लगा रहता है।

👉कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता बेहद जरूरी:

सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने कहा, संक्रमण से रिकवरी रेट के आंकड़ें उत्साहजनक जरूर हैं, लेकिन सर्तकता भी बहुत जरूरी है। इसलिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपनाए जानेवाले सुरक्षात्मक उपाय को अभी अपनी आदतों में शामिल रखें।