मशरक : बिना अनुमति के बजा डीजे , दो पर प्राथमिकी
मशरक(सारण) मशरक महम्मदपुर हाईवे पर मशरक सिद्धिदात्री मंदिर और थाना के बीच मशरक थाना प्रभारी ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे साउंड बजाते पिकअप समेत पकड़ा।
प्रकाश डीजे साउंड के संचालक तरैया थाना क्षेत्र के जयथर गांव निवासी राजेश कुमार और वाहन मालिक सह पिकअप चालक मशरक निवासी राजीव कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बताते चलें कि मशरक थाना क्षेत्र के शाम छपरा- महम्मदपुर- मशरक हाईवे पर मशरक सिद्धिदात्री मंदिर और थाना के बीच उँची आवाज़ में डीजे बजाते पिकअप समेत पकड़ा । जिसकी प्रथम जांच में बिना अनुमति के पाया गया । अभी लोकसभा 2019 के घोषित होने पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे साउंड बजाने को लेकर डीजे संचालक सहित दो व्यक्ति के विरुद्ध मशरक बीडीओ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।
आपकों बताते चलें बुधवार को मशरक सिद्धिदात्री और थाना के बीच मुख्य मार्ग पर एक बोलेरो पिकअप भान पर लदा डीजे साउंड बिना लाइसेंस के ऊंची आवाज में बजा रहा था। इसी दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले बीडीओ रंजीत कुमार सिंह पहुंचे।जैसे ही डीजे लदे पिकअप चालक को वाहन खड़े करने का इशारा किया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।इस मामले में प्रकाश डीजे साउंड के संचालक तरैया थाना क्षेत्र के जयथर गांव निवासी राजेश कुमार और वाहन मालिक सह पिकअप चालक मशरक निवासी राजीव कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।पुलिस ने पिकअप भान और उसपर लोड डीजे साउंड सिस्टम को अपने कब्जे में लिया।




Recent Comments