
मढ़ौरा ।
विधानसभा चुनाव को लेकर मढ़ौरा छपरा रोड के शिवगंज चौक पर प्रतिनियुक्ति की गई एसएसटी की टीम की सक्रियता से वाहन चालकों में सतर्कता बढ़ी है । टीम ने अभी तक जांच के दौरान 17 हजार रुपयें चालान के रूप में राजस्व वृद्धि की गई है एसएसटी टीम की सक्रियता के कारण न सिर्फ वाहन चेकिंग में तेजी लाई गई है बल्कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से चालान की राशि भी वसूली गई है । एसएसटी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद रज्जाक अली और दंडाधिकारी राधेश्याम कुमार ने बताया ने बताया कि पुलिस जांच से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है । वही राजस्व वृद्धि के तहत 17 हजार की राशि जुर्माने के तौर पर प्राप्त हुई है । बता दें कि चुनाव कार्य को लेकर मढ़ौरा छपरा मुख्य रोड के शिवगंज चौक पर बैरियर लगाकर एसएसटी की टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस टीम के द्वारा 24 घंटे गुजरने वाली वाहनों पर सतत निगरानी के साथ वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है ।




Recent Comments