
मांझी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत से एक बार पुनः सरकार बनने जा रही है। तथा महागठबंधन के जंगलराज को याद कर लोग सिहर जाते हैं। यह बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने दाउदपुर के शिव वाटिका के मैदान में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने अपील की कि गठबंधन में शामिल सभी मित्र दलों के कार्यकर्ता बूथ जितने के अभियान में युद्धस्तर पर लग जायँ। उन्होंने स्थानीय महागठबंधन प्रत्यासी को विध्वंसक बताते हुए कहा कि जो नेता चुनाव पूर्व ही लोगों को डराने धमकाने जैसा कुकृत्य करने लगा उसकी जमानत जब्त कराने का इस नवरात्र में संकल्प लें। अपने सम्बोधन में प्रत्यासी माधवी सिंह ने कहा कि मुझे महिला समझकर विरोधी चुनाव प्रचार से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। जगह जगह मेरा रास्ता रोक कर विरोधी अनाप शनाप नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अपनी बहू की लाज बचाने की अपील की। बैठक को भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा जितेंद्र कुमार नीरज हेम नारायण सिंह प्रो ओमप्रकाश सिंह उमाशंकर ओझा राहुल मेहता सिंह समाज पंकज सिंह शिवाजी सिंह मुन्ना बाबा मनोज प्रसाद उमेश पाठक प्रो जनार्दन सिंह कृष्णा सिंह पहलवान बाल मुकुंद चौहान ब्रजेश मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता लगनदेव तिवारी संचालन शारदानंद सिंह धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन शास्त्री ने किया।




Recent Comments