
मढ़ौरा ।
विधानसभा की बदहाली का कारण राजद है, लालू राज में ही मढ़ौरा की सभी चार फैक्ट्रियां बंद हुई थी । उक्त बाते महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मढ़ौरा में कही । सिग्रीवाल शुक्रवार को देर संध्या मढ़ौरा मुख्य रोड में जद-यू के कार्यालय के उद्धाटन में पहुंचे थे । सिग्रीवाल ने दावा किया की सारण की सभी दास सीट पर एनडीए के अभ्यर्थी जीत हासिल करेगे । विकास और सुरक्षा को लेकर लोगों का नितिश सरकार पर भरोसा है । सभी विधानसभा में लोगों का रुझान एनडीए गठबंधन के लिये है और लोग विकास की निरंतरता के लिये अपना मन बना लिया है । इस दौरान सिग्रीवाल ने पिछले पंद्रह साल की पति पत्नी के शासन काल के दिनों को सामने रखा । बताया कि तब किस तरह से लोगों को भय और दहशत के माहौल में दिन गुजरना पड़ता था । मढ़ौरा के लोगों ने बदलाव का माहौल बना लिया है और लोग बदलाव लाना चाहते है । कहा कि बागी निर्दलीय अभ्यर्थी से एनडीए को फर्क नही पड़ेगा और एनडीए कार्यकर्ता संगठित होकर जदयु अभ्यर्थी अल्ताफ आलम राजू को जीताने का काम करेगे । कार्यालय उद्धाटन के दौरान जदयू अभ्यर्थी अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि उन्हे आपार जनसमर्थन और जनता का आशिर्वाद मिल रहा है । इससे वे अपनी जीत के लिये आश्वस्त है । इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह, संजय सिंह, भाजपा के नगर अध्यक्ष मिठ्ठु महतों, सिकंदर राय, मैनेजर राय, विरेन्द्र राय, कामेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित थे ।




Recent Comments