सदर अस्पताल में जच्चा की मौत पर बवाल
#परवेज अख्तर /सिवान :
सिवान : सदर अस्पताल में गुरुवार की शाम एक जच्चा की मौत महिला वार्ड में हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को शांत कराने के प्रयास में लग गए। लेकिन परिजनों ने खबर प्रेषण तक हंगामा जारी रखा था। मृतका दारौंदा थाना क्षेत्र के चकरी निवासी मंतेश सिंह की पत्नी खुशबू सिंह बताई जाती है। वहीं मृतका की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मामले में बताया जाता है कि दो दिन पहले खुशबू को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने सीजिरियन कर प्रसव कराया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जो पूरी तरह से स्वस्थ है। लेकिन आॅपरेशन के बाद दवा की कमी के कारण चिकित्सकों ने बाहर से दावा लाने को कहा बाहर से दवा भी लाया गया, लेकिन उसकी मौत चिकित्सकों की अनदेखी के कारण हो गई। वहीं चिकित्सकों ने इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार किया। खबर प्रेषण तक परिजनों का हंगामा जारी था। नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया गया है। कोई आवेदन उनके द्वारा नहीं दिया गया था आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
——–




Recent Comments