इसुआपुर(सारण) – लघु जल संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा स्वीकृत आतानगर पोखरा का जीर्णोद्धार के लिए शनिवार को शिलान्यास किया गया।विभागीय अधिकारी जेई बिबेक कुमार ,बरिय लिपिक ब्रजेश तिवारी तथा सम्बेदक कामेश्वर प्रसाद के देख रेख में किया गया ।पूर्ब बीडीसी सदस्य बिजय राय तथा बीडीसी मुकेश चौरसिया के द्वारा शिलान्यास किया गया । जेई बिबेक कुमार ने बताया कि इस तालाब के जीर्णोद्धार के लिए ग्यारह लाख साठ हजार रुपये स्वीकृत हुए है ।इसका जीर्णोद्धार अल्प अवधि में कर लिया जाएगा ।मौके पर शत्रोहन सिंह, महेश सिंह, भगवान सिंह, सुबोध चौरसिया, पंकज चौरसिया, नवल किशोर ओझा,टिंकू सिंह,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।