✍…….परवेज अख्तर (सिवान)

हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के अरंडा पंचायत स्थित दलित बस्ती में सिविल सर्जन के निर्देशानुसार शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का
आयोजन किया गया, जिसमें जिले के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत प्रसाद ने दर्जनों लोगों के आंखों की जांच की। वही 26 जनवरी को जांच किए गए मरीजों को चश्मे का वितरण किया जाएगा। मौके पर शंभू नाथ साह, सेठ साह, आशा मामता देवी, शांति देवी, निर्मला देवी, हिरामती देवी आदि उपस्थित थे।