परवेज़ अख्तर/सिवान
कला संस्कृति एवं युवा कल्याण विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से नवादा जिले के हरीशचंद्र स्टेडियम में 23अक्टूबर से 25अक्टूबर 2019 तक आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में सिवान की बेटियों ने अंडर 14 एवं अंडर 17आयु वर्ग में सारे विरोधी टिमो को पछाड़ते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए सिवान को चैम्पियन बना जिलेवासियो को गौरवान्वित कर दिया ।बताते चले की इस राज्य प्रतियोगिता मे बिहार के 22 जिलों की अंडर 14,अंडर 17एवं अंडर 19 आयु वर्गों की बालिका टीमों ने भाग लिया था जिसमे सिवान की बेटियों ने अंडर 14एवं अंडर 17 आयु वर्गों में राज्य चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त कीया जबकी अंडर 19 आयु वर्ग की बालिका टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया ।सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया की विजेता टीमों के लिए खुशबु,चंदा,रागिनी,सिन्धु,निभा,गायत्री,मधु,निकी,रूबी,सोनाली,अंशु,निशा निकेता, मोनिका,मंजू एवं ज्योती ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया वही सुमन एवं निशा का बेहतर कोचिंग भी काम आया ।विजेता दौनों टीमों को नवादा के जिलाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक ने पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।टीम के विजेता बनने पर जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश,सिवान जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष इष्टदेव तिवारी,सिवान आई एम ए के सचिव डॉ शरत चौधरी,अध्यक्ष डॉ शशिभूषण सिन्हा,डॉ आर एन ओझा,डॉ कौशल किशोर,काशीनाथ मिश्रा,सुनील कुमार दुबे,रमेश कुमार सिंह,डॉ वसिमुल हक,तनवीर अहमद,रंजीत कुमार ,मुनिब अंसारी,विकास दिक्षित,अखिलेश दिक्षित,अफरोजा अंसारी,मुन्ना पांडेय,सहित कई अन्य लोगों ने खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है ।