सारण :जमीनी विवाद मे मारपीट ,एक की हालत गंभीर 
लहलादपुर।
लहलादपुर गांव मे जमीनी विवाद मे दो पक्षों मे मारपीट हो गयी। घटना मे दोनो पक्षों के कई लोग जख्मी हो गये। घायलों में श्रीकांत प्रसाद(55), जनार्दन प्रसाद(57), सुजीत कुमार(28), गौतम प्रसाद(59), रामावती कुंवर (60), नंदकुमारी देवी(55), रविकांत कुमार(17) व अनुज कुमार(12) शामिल है। घायलों में एक कि स्थिति नाजुक बनी देख चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया। बाकी का इलाज पीएचसी लहलादपुर में हुआ। दोनो पक्षों के फर्दबयान पर जनता बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना को ले पुलिस ने सक्रियता दिखाई और पांच नामजदो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजे जाने वालो में जनार्दन प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद, रविकांत प्रसाद, प्रदीप कुमार व रोहित कुमार शामिल है।