शादी समारोह में से लौट रहे युवक को गोली मार किया घायल
◆हुसैनगंज के बघौनी गांव के समीप हुयी घटना
परवेज अख्तर/सीवान. हुसैनगंज थाने के बघौनी गांव के समीप रविवार की रात करीब नौ बजे अपराधियों एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक का नाम आसिफ इकबाल है जो बघौनी गांव निचासी अलीमुल्लाह अंसारी का पुत्र है. घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति के यहां शादी समारोह से गांव के तीन-चार लड़के खाना खा कर आ रहें थें. इसी क्रम में पुल के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये तथा गोली मारकर फरार हो गये. घायल युवक ने घटना के कारणों के संबंध में कुछ नहीं बताया. युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. युवक के पैर में गोली फंसी हुयी थी. इधर हुसैनगंज थाने की पुलिस ने एक युवक को इस मामलें में पुछताछ के लिए पकड़ कर लायी. पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस ने छोड़ दिया.
&&&&&&&&&
मारपीट के दो अभियुक्तों गिरफ्तार कर भेजा जेल
बड़हरिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़हरिया पश्चिम टोला में छापेमारी कर मारपीट के दो अभियुक्तों व सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. विदित हो कि एएसआइ सीएन शर्मा ने रविवार को बड़हरिया पश्चिम टोला में छापेमारी कर स्व सुभान साईं को पुत्रों व बड़हरिया थाना कांड संख्या-417/19 के मारपीट के अभियुक्तों घिना सांई व इम्तेयाज सांई को गिरफ्तार कर लिया. उन पर भादवि की धारा-341, 323, 324, 504/34 के तहत मामला दर्ज है. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को सोमवार को जेल भेज दिया.




Recent Comments