परसा(सारन)-ठंड के प्रकोप की चपेट में आने से एक ब्यक्ति को गंभीर स्तिथि में सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र परसा में उपचार के भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सक ने देख मृत घोषित कर दिया। मृतक ब्यक्ति भेल्दी थाना क्षेत्र के नवादा गाँव निवासी देवासी सिंह है।मौत की खबर पर परसा थानाध्यक्ष मो जकरिया पहुँच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया।मौत की खबर पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मौत की खबर मिलते ही परसा प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह पिंटू सिंह ने शोकाकुल परिजन से मुलाकात कर सांत्वना दिया और हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया।घटना के संबंध परिजनों ने बताया कि बुधवार रात में अचानक उल्टी शुरू हुआ और प्राथमिक उपचार कराकर स्वस्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।