स्टेशन परिसर में चोरी की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार
◆जीआरपी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा
◆तलाशी के दौरान साभी के पास से चार फोल्डिंग चाकू मिला
परवेज अख्तर/
सीवान. सीवान रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के समीप अपराध की योजना बना रहें चार अपराधियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जीआरपी ने चारों की तालाशी के दौरान चार फोल्डिंग चाकू तथा चार सौ रुपये बरामद किया. पकड़े गए अपराधियों में छपरा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी विनोद महतो का पुत्र विकास कुमार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तरैया सुजान थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी निवासी रामभरोसा सिंह का पुत्र बबलू कुमार, गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा बाजार निवासी हीरामन शाह का पुत्र विशाल कुमार तथा नगर थाना सीवान के लक्ष्मीपुर मोहल्ला निवासी वीर बहादुर वर्मा का पुत्र विमल कुमार वर्मा शामिल है. जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि रविवार को सुचना मिली की मालगोदाम के समीप कुछ अपराधकर्मी चोरी की योजना बना रहें है. सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवायी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जीआरपी थाने कांड संख्या 244/19 दर्ज कर चारों युवकों को जेल भेज दिया गया.




Recent Comments