अवतार नगर मे शादी की नियत से नाबालिक छात्रा का अपहरण-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर चैन गाँव से शादी की नियत से एक दशवी के छात्रा का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे नाबालिक छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री भगवानपुर हाई स्कुल मे कोचिंग मे पढ़ने के लिए गयी हुई थी जब रात होने पर वह घर वापस नही लौटी तो खोजबीन शुरु की गयी लेकिन वह नही मिली । पता चला की पुर्णिया जिला के मुफ्फसील रानी पतरा थानाक्षेत्र के श्रीनगर गाँव निवासी पंकज कुमार अपने माता पिता एवं चाची के साथ मिलकर मेरे पुत्री को वाहन से ले जा रहे थे । उपरोक्त आरोपियों द्वारा मेरी पुत्री का शादी की नियत से अपहरण किया गया है ।युवक का इस गाँव मे पुराना संबंध है ।थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments