मांझी(सारण)। गुरुवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के ड्यूमाइगढ़ गांव में शरारती तत्वों ने घर के दरवाजे पर लगी पलानी में आग लगा दी। उक्त आगलगी के दौरान पलानी में सो रहे ललन सिंह बबन सिंह तथा राजकिशोर सिंह आदि आनन फानन में भाग कर अपनी जान बचाने में किसी तरह सफल हुए। आग लगने के कारण पलानी में रखा कुर्सी टेबुल चौकी लकड़ी व कपड़ा आदि जल कर राख हो गया। इस सम्बंध में गृह स्वामी द्वारा मांझी पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि इस मामले में जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।