मांझी(सारण)। जन जीवन हरियाली अभियान व शराबबंदी को सफल बनाने एवं दहेज प्रथा जैसी समाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने को लेकर एकजुटता दिखाने के लिए स्थानीय दलन सिंह हाई स्कूल में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने के उद्देश्य से बीडीओ नील कमल के नेतृत्व में पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे व शिक्षक शामिल हुए। स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए साईकिल रैली भी निकाली गई। जिसे बीडीओ ने रवाना किया। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी, आशा, जीविका, शिक्षक गण समेत सभी सरकारी कर्मियों से लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने व मानव श्रृंखला को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ सरकारी नही बल्कि समाजिक अभियान है। जिसे सबकी सहायता से ही सफल किया जा सकता है।




Recent Comments