
लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी प्रसांगिक हैं : कुलपति प्रो.हरिकेश सिंह
छपरा :11 अक्टूबर 2018 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर माननीय कुलपति प्रो० हरिकेश सिंह के नेतृत्व में जयप्रकाश महिला कॉलेज में स्थापित लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकाली गई ,प्रभात फेरी जेपीएम कॉलेज से श्री नंदन पर नगर पालिका चौक होते हुए थाना चौक पर जनसभा में तब्दील हो गई जहां पर सभा को संबोधित करते हुए प्रो० हरिकेश सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सिद्धांत आज भी प्रसांगिक है एवं हमारे देश के नौजवानों के लिए प्रेरणास्रोत है। राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डा० लाल बाबू यादव ने कहा कि जेपी भारत के युवाओं के लिए ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते थे जिसमें समानता हो सबको रोजी मिले क्षेत्रीय विषमता समाप्त हो समाज अमन चैन और शांति से रहे आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर हमें उनके विचारों के आधार पर समाज निर्माण का संकल्प लेना चाहिए ।लोक सूचना पदाधिकारी प्रो० हरिश्चंद्र ने कहा कि लोक नायक की जयंती के अवसर पर सिताबदियारा में महामहिम कुलाधिपति के आगमन होने जा रहा है जिसमें माननीय कुलपति महोदय सम्मिलित होंगे तथा लोकनायक को याद करते हुए कहा कि जेपी संपूर्ण भारत के लिए प्रेरणा स्रोत हैं ।सभा को प्रति कुलपति प्रो० ए ०के ०झा डीन सोशल साइंस सरोज कुमार वर्मा प्रो०राकेश प्रसाद डॉ दीप्ति सहाय आदि ने संबोधित किया प्रभात फेरी में एनएसएस स्वयंसेवक विभिन्न नारे जैसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण अमर रहे , जेपी तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंच जाएंगे ,अंधेरे में एक प्रकाश जयप्रकाश जयप्रकाश ,आदि लगा रहे थे ।
रैली में प्रभारी एनएसएस समन्वयक डॉ आरपी श्रीवास्तव डॉ शिशिर कुमार आशा रानी शिव कुमार सिंह प्रो० पूनम, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मन्टु कुमार यादव प्रिंस कुमार ,रितेश कुमार, विवेक कुमार, दीपा कुमारी, नीतू कुमारी कुमारी पंखुड़ी ममता कुमारी ट्विंकल कुमारी पूजा ललिता रानी ज्योति मीना आदि उपस्थित थे । तत्पश्चात जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में वर्तमान समय में जयप्रकाश नारायण की विचारों की प्रासंगिकता विषय पर कुलपति महोदय के अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मंच संचालन प्रोफेसर हरिश्चंद्र ने किया।




Recent Comments