
विभूतिपुर में आठ वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के कापन गांव में विद्यालय जाने के दौरान एक 8 वर्षीय किशोर छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला प्रकाश में आया हैं।मामला तब खुलासा हुआ जब बच्चे स्कूल से पढ़कर घर पहुंचे तो उनके साथ हुए अप्राकृतिक यौनाचार की वात की जानकारी परिजनों को दिया। परिजनों ने पीड़ित बालक को लेकर पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया।जहाँ ऑन ड्यूटी डॉक्टर धीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार के सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।वही शनिवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंघिया घाट नरहन पथ को मानाराय टोल स्थित चौक पर 2 घंटे तक जाम कर आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने एवं पीड़ित बच्चे को पीआईएचसी विभूतिपुर में सही उपचार नहीं करने का आरोप लगते हुए कारवाई की माग कर रहे थे।सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस अपने दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं आरोपी मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को शांत कराया।इस आशय का थाना में आवेदन देकर पीड़ित बच्चे की मां ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए बताई शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे बच्चे कापन प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए जा रहा था।इस दौरान गांव के ही आरोपित ने मेरे पुत्र को पकड़कर गेहूं के खेत में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि पीड़ित बच्चे की मां के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है आरोपी मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।पीड़ित बालक प्रियांशु कुमार को मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर भेजा गया है।




Recent Comments