पटना। लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी मुजफ्फरपुर रंजन सिंह से बिहार के मौजूदा स्थिति पर पत्रकारों के साथ चर्चा हुई उन्होंने कहा कि बिहार में आज जिस तरह का हालात उत्पन्न हुआ है शराबबंदी कानून को लेकर,बिहार के सभी वर्ग के लोग इससे प्रभावित है जहां एक ओर सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से इन्हीं के शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं पहले मुख्यमंत्री पंचायत स्तर तक शराब के ठेके का लाइसेंस बांट कर लोगों को शराब पीना सिखाया अब शराब बंदी कानून के आड़ में शराब की होम डिलीवरी करवा रहे हैं। 2016 में जब शराब बंदी कानून आई है उसके पहले सरकार के प्रशासन में जो पदाधिकारी और अधिकारी है उनके आय एवं संपत्ति की जांच अवश्य होनी चाहिए क्योंकि शराबबंदी कानून के बाद इनके संपत्तियों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है।सरकार जिस तरीके से अपने ही कानून के जाल में बिहार के आम लोगों को बली चढ़ा रहे हैं सरकार बिल्कुल असहाय हो नजर आ रही है। कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है इसीलिए हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी पिछले दिनों बिहार के राज्यपाल महामहिम श्री फागू चौहान को एवं भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी को ज्ञापन सौंपकर हम लोगों ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है आज मुख्यमंत्री जी से बिहार संभल नहीं रहा है और ना ही इनकी पार्टी संभाल रही है बहुत जल्द जदयू में टूट देखने को आपको मिलेगा जिसमें जदयू के संगठन के बहुत बड़े तबके अन्य पार्टियों के संपर्क में है कुछ हमारी पार्टी के संपर्क में भी है और मुख्यमंत्री जी आने वाले समय में ढाक के तीन पात हो जाएंगे आज जिस तरीके से जदयू में असंतोष फैला है मुख्यमंत्री जी अपने ही बयान को लेकर कि वह अपना उत्तराधिकारी तेजस्वी प्रसाद यादव को मान रहे हैं,मुख्यमंत्री जी को अपने संगठन पर और अपने नेताओं पर ही भरोसा ही नहीं है इसलिए जदयू में टूट होना तय है। देखिए जिस तरीके से लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता के अलावा आम लोग सरकार के विरुद्ध में विभिन्न जिलों में आंदोलन करने के लिए तैयार हैं इससे स्पष्ट पता चलता है की सरकार के प्रति आम जनता का मोहभंग हो चुकी है। बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के शिकार बिहार वासी हो रहे हैं इसके बावजूद सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगती दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती और ना ही पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा मिलता है इसीलिए पिछले 2 साल में बिहार के नई उम्मीद बनकर चिराग पासवान उभरे हैं बिहार के सभी युवा इनके नेतृत्व में बिहार में अगली सरकार बनाएगी और बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के विजन से नए बिहार का निर्माण करेगी।