वाहन की ठोकर मजदूर की हुई मौत

गड़खा(सारण)। गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग स्थित सलहा के समीप वाहन की ठोकर से एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक गड़खा के रहमपुर गांव निवासी स्व सुदर्शन सिंह के 41 वर्षीय पुत्र सिकन्दर सिंह बताया जाता है। इस घटना को लेकर ग्रामीणो ने शव को घटना स्थल पर ही शव को रख यातायात बाधित करते हुए सरकारी मुआवजे की मांग करने लगे। जाम करीब एक घंटे तक रहा सुचना पर पहुची पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर जाम हटवाया। कानूनी प्रक्रिया पुरी करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजने की तैयारी कर रही थी।