
मांझी में लपाता अधेड़ का शव नदी में ढूढ़ने के लिये शनिवार को भी गोताखोर लगे रहे, नहीं मिली सफलता
मांझी(सारण) : स्थानीय पकड़ी बाजार निवासी 55 वर्षीय गणेश चौधरी के शव को नौका की सहायता से ढूंढने में शनिवार को दिन भर, समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान, जगदीश चौधरी, गौरी शंकर चौधरी, रवींद्र कुमार आदि लगे रहे। लेकिन शव को बरामद नही किया जा सका। बता दें कि गणेश चौधरी के अचानक घर से गायब होने के बाद ढूंढने निकले परिजनों को एक दिन पूर्व शुक्रवार को सरयु नदी के सोनासती घाट पर उनका कपड़ा व चप्पल बरामद हुआ था। उसके बाद सुचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन शव की तलाश करवाने में लगा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गणेश चौधरी स्नान करते वक्त नदी में डूब गए थे।




Recent Comments