
शटर तोड़ मोबाइल दुकान में चोरी
परसा(सारण) : थाना चौक के समीप स्थित पूजा टेलकम मोबाईल दूकान में मंगलवार की रात्री में अज्ञात चोरो द्वारा दूकान की मुख्य दरवाजा तोड़ कर कर दो लैपटॉप 30 मोबाईल 5 हजार नगद समेत हजारो रूपये मूल्य की सामान चोरी करने में सफल रहा।दूकान में चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में भय ब्याप्त है।मुख्य बजार में चोरी होने से स्थानीय दुकानदारों के बीच चोरो की सक्रियता और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो गए है।चौक पर चौकीदार की तैनाथी और पुलिस की पेट्रोलिंग के बीच चोरी की घटना से दुकानदार असुरक्षित महसूस करने लगे है।चोरी की घटना की खबर मिलते ही दुकानदार परसा मथुरा गाँव निवासी कमलेश कुमार सिंह दुकान पंहुचा और देखा तो दूकान की दरवाजा तोड़कर सामान की चोरी कर लिया गया है।चोरी की घटना की खबर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार को दिया गया।जिसपर पहल करते हुए थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच चोरी के सम्बन्ध में जानकारी लिया।दूकान में चोरी को लेकर स्थानीय दुकानदारों आक्रोशित होकर सड़क जाम करने लगे।लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा आक्रोशित दुकानदारों को समझा बुझा कर तथा चोरी में संलिप्त चोरो को गोरफ्तार करने के आश्वासन दिया।तब जाकर दुकानदार शांत हुए।चोरी की घटना को लेकर पूजा टेलकम मोबाईल दुकनदार कमलेश कुमार सिंह द्वारा थाने में अज्ञात चोरो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया।प्राथमिकी में दूकान द्वारा स्टर तोड़ कर डेल कम्पनी का दो लैपटॉप सैमसंग कम्पनी 30 मोबाइल रिपियरिंग समान कस्टमर का रिपियर मोबाइल नगद 5 हजार समेत हजारो रूपये के अन्य सम्पति को चोरो ने की बातें बताया गया है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।और चोरी की घटना का पुलिस अनुशंधान में जुटी है।चोरी की घटना में संलिप्त चोरो की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।




Recent Comments