श्री विष्णु महायज्ञ की यज्ञशाला परिसर में ग्रामीणों की सहयोग से अखंड अष्टयाम का किया आयोजन
परसा(सारण) : समाज कल्याण और देश में शांति ब्यवस्था स्थापित रखने के उदेशय से खरीदाह कोल्ड स्टोर के समीप श्री विष्णु महायज्ञ की यज्ञशाला परिसर में ग्रामीणों की सहयोग से अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया।

अखंड अष्टयाम को लेकर हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ सैकड़ो लाल पिला बस्त्र धारण कर कलशयात्रा निकली गई।श्री नागा बाबा तथा समाजसेवी लालती देवी के नेतृत्व में निकली गई कलशयात्रा यज्ञ स्थल से खरीदहा गाँव खरीदाहा चौक होते हुए माँ भगवती मंदिर पचलख पहुँची मंदिर परिसर स्थित पोखरा से पंडित सुरेश पंडित के द्वारा मंत्रोउचारण और बिधि बिधान के साथ कलश में जल भरी किया गया।जलभरी के उपरांत कलशयात्रा की जत्था पचलख खरीदाहा विद्यालय होते हुए यज्ञ स्थल पहुँची।और बिधि बिधान के साथ आगामी 24 घंटे के लिए हरे राम हरे कृष्ण की अखंड मन्त्र की जाप शुरू किया गया।जिससे आस पास के माहौल भक्तिमय हो गया।श्री नागा बाबा ने बताया कि गत एक साल पूर्व उक् स्थल पर श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया था।जिसके सावा साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया है।कलशयात्रा में लालती देवी सुनीता देवी माया देवी पूनम देवी पुष्पा देवी रेखा देवी निभा कुमारी सोनम कुमारी रूपा कुमारी खुशु कुमारी दिना राय सरोज राय हरेन्द्र सिंह शंकर राय मिथलेश सिंह राजेश्वर सिंह सर्वेश्वर सिंह बुटन राय आदि समेत सैकड़ो महिला पुरुष किशोर किशोरी श्रषालुओ ने भाग लिया।





Recent Comments