न्याय फाइटिंग फ़ॉर द पीपल की अनोखी पहल : वार्ड 30 में लगाई अदालत, जनता ने अधिकारियों से पूछे सवाल
दैनिक खोज खबर, छपरा
बुधवार को छपरा नगर निगम के वार्ड 30 में वार्ड सभा सह जनअदालत का आयोजन वार्ड पार्षद नाजिया सुलताना की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि छपरा मेयर प्रिया देवी विशिष्ट अतिथि उप मेयर अमृतांजलि सोनी और स्पेशल गेस्ट बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज थे।

जन अदालत में वार्ड में चल रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जनता के द्वारा किया गया। आवास, शौचालय, पेयजल, राशन, आंगनबाडी, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, स्ट्रीट लाइट, पेंशन, राशन कार्ड संबंधित हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जनता ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष संबंधित अधिकारियों की क्लास लगाई। वार्ड में चल रहे विभिन्न योजनाओं स्कूल आंगनबाड़ी जन वितरण प्रणाली संबंधित योजनाओं की देखरेख एवं समीक्षा के लिए 15 सदस्यीय वार्ड समिति बनाई गई जो सभी जन वितरण प्रणाली आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में जाकर योजनाओं की समीक्षा कर सकती है और उसकी रिपोर्ट वार्ड समिति के अध्यक्ष वार्ड पार्षद को सौंपेगी।

जिसके बाद वार्ड पार्षद उस रिपोर्ट पर कार्रवाई करेंगे। यह आयोजन करने वाले न्याय फाइटिंग फॉर द पीपुल छपरा के महासचिव सुल्तान हुसैन ने बताया कि शहर में यह अपने तरह का आयोजन है। आज तक लोग जनता दरबार लगाते रहे हैं पहली बार अदालत लगी है जिसमें जनता खुद मालिक है और जनता अपने से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर रही है। ऐसा आयोजन लगातार किया जाता रहेगा और संस्था का यह प्रयास रहेगा कि शहर के हर वार्ड में वार्ड पार्षद के सहमति से इसका आयोजन किया जाए जिससे आम जनता को अपने संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी पता चले एवं पारदर्शिता बनी रहे।

समारोह में आई मुख्य अतिथि प्रिया देवी ने जन अदालत को संबोधित करते हुए बताया कि यह आयोजन अपने आप में बहुत ही अच्छा आयोजन है। इसका आयोजन हर जगह होना चाहिए जिससे आम जनता को अपने यहां हो रहे विकास कार्यों की पूर्ण जानकारी मालूम हो और उन योजनाओं की धरातल पर स्थिति की समीक्षा हो सके और ऑन द स्पॉट आ रहे समस्याओं का निपटारा किया जा सके।

मेयर ने अदालत में आए हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी शिकायतें अदालत में आई है उन सभी का समय से निपटारा कर उन्हें सूचित करें। समारोह को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज ने कहा कि यह आयोजन सच में बहुत अच्छा है और शहर में सबसे पहले इस आयोजन को करने वाली वार्ड पार्षद नाजिया सुलताना को उन्होंने साधुवाद दिया और इस आयोजन को आयोजित करने वाले न्याय फाइटिंग फॉर द पीपल के संस्थापक महासचिव को ऐसे आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया और शुभकामनाएं दी।

सभा को संबोधित करते हुए छपरा नगर निगम की डिप्टी मेयर अमितांजली सोनी ने बताया कि इस जन अदालत में जो भी समस्याएं आई हैं उनका निपटारा समय से करा दिया जाएगा और और भी बेहतर तरीके से वार्ड का विकास हो इसमें सहयोग किया जाएगा। वार्ड सभा सह जनअदालत की अध्यक्षता कर रही वार्ड पार्षद नाजिया सुल्ताना ने कहा के वार्ड में सभी योजनाओं की समीक्षा की गई और योजनाओं में पारदर्शिता हो इसके लिए जन अदालत में इसको रखा गया। वार्ड सभा में जनता की मांग पर वार्ड समिति का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद होंगे वार्ड समिति में लोगों को शामिल किया गया मोहम्मद सुल्तान हुसैन इदरीसी शौकत अली राजेंद्र राय अजीत कुमार लालबाबू खान बेलाल फिरदौसी आसिफ हयात इरफान अंसारी नंद किशोर राय दस्तगीर अहमद अख्तर अली अली इमाम राजस्थान परवेज हसन खान इलियास कुरैशी है। इन लोगों को यह कार्य दिया गया कि वार्ड में चल रहे आंगनबाड़ी स्कूल जन वितरण दुकानदार के माध्यम से के माध्यम से चल रही योजनाओं की जांच एवं समीक्षा कर रिपोर्ट वार्ड पार्षद को देंगे जिस पर पार्षद कार्रवाई करेंगे।

उर्दू कन्या मध्य विद्यालय करिमचक के प्राचार्य द्वारा 2014 में छात्रवृति की राशि बिना बांटे वापस कर देने के मामले को गम्भीरता से लिया गया और इन पर विभागीय कार्यवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया और उसकी एक कॉपी विभाग को भी भेजने के निर्णय जनअदालत ने लिया। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन को प्रयोजित करने वाले न्याय फाइटिंग फ़ॉर द पीपुल के संस्थापक महासचिव मो सुल्तान हुसैन इदरीसी ने किया।




Recent Comments