सारण :फैंसी क्रिकेट मैच को डीएम एकादशी ने तीन विकेट से जीता
#परवेज अख्तर
सिवान :
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन स्थानीय डीएवी कॉलेज मैदान में पप्पू क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित कराया था। मैच सिवान डीएम एकादश एवं एसपी एकादश के बीच खेला गया। खिलाड़ियों में पुलिस, प्रशासन, डॉक्टर, मीडिया के खिलाड़ी शामिल थे। एसपी एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

एसपी एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाएं। जबाब में और जीत के लिए खेलने उतरी डीएम एकादश की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खो कर मैच को अपने नाम कर लिया। इस प्रकार डीएम एकादश ने मैच को तीन विकेट से अपने नाम कर लिया। एसपी एकादश की ओर से रेहान ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाया। वही सिवान एसपी एकादश के कप्तान एसपी नवीन चंद झा ने छह रनों का योगदान दिया। डीएम एकादश की तरफ से कप्तान डीएम महेंद्र कुमार ने बल्लेबाजी में 12 रनों के योगदान दिया एवं दो विकेट भी चटकाएं। वही सचिन कुमार एवं रिजवान अहमद को दो-दो विकेट मिले। मैच काफी रोमांचक रहा और आखिरी गेंद तक दर्शकों को रोमांस देखने को मिला।