
करकट के घऱ में लगी आग, छत वाली घऱ बनाने के लिए रखे डेढ़ लाख रुपये भी जले
मढ़ौरा(सारण) : स्थानीय प्रखंड के एक गांव में एक करकट नुमा घऱ में आग लगने से सामान समेत डेढ़ लाख रुपये भी जल गये.बताया जा रहा हैं की बिजली की खंभे से शॉर्ट सर्किट से निकली आग घऱ में पहुंच गयीं और देखते-देखते ही सब कुछ राख हो गया .पीड़ित गृहस्वामी नरहरपुर पंचायत के मोथहां गांव निवासी भोला ओझा बताये जा रहे है.जिनके अस्थाई करकट नुमा घर मे शर्ट सर्किट से अचानक लगी आग में घर मे रखा डेढ़ लाख नगद सहित खाने-पीने की वस्तु कपड़ा व गहना भी जलकर राख हो गया. पीड़ित गृहस्वामी की पत्नी व गृहणी देवंती देवी ने बताया कि घर ढलाई करने के लिये पैसे इकट्ठा करके रखा गया था.जिसमें सगे संबंधियों से भी घऱ ढलाई के लिए नगद राशि मांगकर रखा गया था.तभी अचानक देखते-ही देखते बिजली की खंभे से आग घऱ में पहुंच गयीं और सब कुछ राख कर दिया. मालूम हो की पीड़ित व्यक्ति अपनी एक करकट नुमा एक कमरें वाली घऱ में फूस से घेर कर गुजर बसर कर रहा था.जबकि उसी से सटे एक पक्का का मकान खड़ा कर लिया था, लेकिन उसकी छत ढलाई बाकी थी.जिसके लिए ही गृहस्वामी द्वारा नगद राशि इकठ्ठा कर घऱ में रखा गया बताया जा रहा हैं.पीड़ित परिवार को स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बल्लू सिह नें दो हजार नगद रुपये का तत्काल सहायता दी.वहीं सीओ ने कहा कि जांच के बाद उचित मुआवजा दिया जायेगा.




Recent Comments