
ससुराल वालों के प्रताड़ना से दमाद ने लगाई फांसी ,पत्नी समेत छह नामजद
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :
थाना क्षेत्र के नन्दनपुर गांव में ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित व मारपीट करने से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दिया।मृतक स्व0 रामलाल महतो की 35 वर्षीय पुत्र अवधकिशोर महतो बताया जाता हैं।इस सम्बंध में स्थानीय थाने में मृतक के भाई देवेन्द्र महतो ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि ससुराल वालों ने आये दिन मेरे भाई के साथ गाली गलौज व मारपीट करते थे।गत रविबार को देर संध्या ससुराल से सास ,साली ,सारू और साला आये और अवध किशोर के साथ मारपीट किया।वही उसकी पत्नी सिंधु देवी को लेकर अपने घर गंगौली लेकर चले गये।इधर सुबह में शौच करने गये ग्रामीणों ने घटना की सूचना दिया तो मैं जाकर देखा कि मेरा भाई अवध किशोर महतो ने गांव के गंगा बाबा ब्रह्मस्थान के नीम के पेड़ पर गमछा से गल्ले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।इस मामले मे मशरक थाने के गंगौली गांव निवासी सह मृतक के पत्नी सिंधु देवी , सास प्रभावती देवी,साली कांति कुमारी पुष्पा कुमारी,विंदु देवी साला राजकुमार महतो को नामजद किया गया हैं। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुँची।और शव को अंत्यपरीक्षण के लिये छपरा सदर अस्पताल भेज दिया हैं।उक्त घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।




Recent Comments