वैशाली :वीर चौहरमल जयंती धूमधाम से मना

गोरौल:प्रखंड क्षेत्र के कटरमाला गांव स्थित जगदम्बा स्थान परिसर में वीर चौहरमल जयंती शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया। जयंती समारोह का शुभारंभ पूजा पाठ के साथ किया गया। जयंती समारोह का विधिवत् उद्घाटन सेवा निवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा के बुद्ध शरण हंस ने की। इस मौके पर श्री हंस ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा की जिनकी आज सात सौ पांचवी जयंती मना रहे है। वे वीर चौहरमल बचपन से ही कुश्ती खेलने के शौकीन थे। जब ये युवा अवस्था में थे।तो उन्होंने एक कुश्ती अखाड़ा में वे खुद कुश्ती खेलते थे।यही कारण है की इनका महत्ता समाज में बढ़ता चला गया। और इन्हें एक महान पुरुष के रूप में उन्हें देखा जाने लगा। उनके राह पर ही चलकर से ही हमारे समाज का विकास संभव है।वही अधिवक्ता माला दास ने कहा कि वे सभी के साथ लेकर चलते थे। और आज हमारा समाज टुकड़े टुकड़े में बटा हुआ है जिसे एक साथ होने की जरूरत है।इस मौके पर सुरेश प्रियदर्शी डॉ यशपाल नीलम कुशवाहा जिला पार्षद संगीता देवी अध्यक्ष डॉ शिवालक पासवान उपाध्यक्ष कल्लू पासवान लक्ष्मण पासवान नवल पासवान मुकेश पासवान सोनू कुमार विशाल कुमार सहित अन्य ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।