दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पूजा का पंडाल उतारने गये एक बीस वर्षीय युवक की मृत्यु करंट लगने से हो गई. युवक हिमांशु पटेल स्थानीय लड़का था जो छठ पूजा के बाद पूजा के लिए लगे पंडाल को उतार रहा था.ठीक पंडाल के उपर ग्यारह हजार वोल्ट का तार लटक रहा था जिसके चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई.