
मशरक।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा में उच्च विद्यालय,मशरक के मेधावी छात्र प्रिंस कुमार ने 442 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का सम्मान बढ़ा दिया है। प्रिंस कुमार को अंग्रेजी को छोड़कर सभी विषयों में सम्मानपूर्ण अंक प्राप्त हुए हैं।प्रिंस कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।प्रिंस कुमार का कहना है कि मैंने 8-9 घण्टे पढ़ाई कर 442 अंक प्राप्त किया है।इनको हिन्दी में 84,संस्कृत में 78,गणित में 94,सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान में 93 अंक मिले हैं।
प्रिंस कुमार का कहना है कि मैं भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में जाना चाहता हूं।उन्होंने यह भी बताया कि मेरे पिता मोटर मकैनिक एवं माता एक गृहणी हैं।मशरक दक्षिण टोला निवासी प्रिंस कुमार ओमप्रकाश पंडित एवं ललिता देवी के पुत्र हैं।विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्णवाल,संजय कुमार सिंह,विजय कृष्ण त्रिपाठी,प्रभात चन्द्र भूषण,अरविंद कुमार सिंह,विनय कुमार सिंह एवं शत्रुघ्न कुमार आदि ने बधाई दी है।




Recent Comments